आगरा, अक्टूबर 18 -- Agra News: फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी चार हिस्सा में देवी पंडाल में शनिवार रात्रि युवक द्वारा उत्पात मचाने पर अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा युवक को हिरासत में लिया गया। उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। ग्राम सीकरी चार हिस्सा में शारदीय नवरात्र के अवसर पर देवी पंडाल में श्रद्धालुओं देवी मां की भेंटों का आनंद ले रहे थे। इस दौरान आए एक युवक द्वारा किसी बात पर विवाद किया गया। उसके द्वारा ईंट फेंक कर मारी गई। एक श्रद्धालु के चोट आई। इसी पर विवाद बढ़ गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: डीजे बजाने को लेकर विवाद, मारपीट में युवक का सिर फटा मौके पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी युवक शिवम पुत्र रामवीर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर स...