आगरा, जुलाई 3 -- Agra News: कोतवाली क्षेत्र में बीती रात धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हैंडपंप पर पानी पीने गई छह वर्षीय मासूम के साथ नामजद आरोपी ने छेड़छाड़ की। बालिका ने विरोध करते हुए चीखपुकार कर दी। इसके बाद जुटे आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीडिता की ओर तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। अमांपुर थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक व्यक्ति ने बताया है कि गुरुवार की रात क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। धार्मिक अनुष्ठान में उसकी छह वर्षीय बेटी भी गई थी। मध्य रात्रि में उसकी बेटी हैंडपंप पर पानी पीने गई थी, तभी बदनियती से राधेश्याम ने पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद उसकी बेटी ने चीखपुकार शुरू कर दी। अचानक बेटी की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल क...