आगरा, अक्टूबर 8 -- Agra News: अमांपुर थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना में घायल ने दूसरे पक्ष पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट विजेंद्र पुत्र अमर सिंह निवासी देवरी अमांपुर ने बताया है कि गत 20 जून की दोपहर एक बजे बाइक से गुजरते समय उसे व उसकी पत्नी को कार सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया और उसके साथ गाली गलौज भी की। इसके बाद उसने अपने परिजनों को बुला लिया। उन्होंने भी गाली गलौज की, उसने अमांपुर थाना में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पंकज, महाराज सिंह, एक अन्य निवासीगण नगला तिरेसठ अमांपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...