Agra News: दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
आगरा, अगस्त 26 -- Agra News: थाना क्षेत्र में गत दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुई एक महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के मुताबिक गांव नगला तिरेसठ निवासी 53 वर्षीय भगवान देवी पत्नी राम सिंह सोमवार की दोपहर करीब दो बजे पर बाइक पर बैठकर जा रही थीं। इसी दौरान लख्मीपुर गांव के निकट उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पहुंची एंबुलेंस ने महिला को अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बीरात महिला की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.