आगरा, अक्टूबर 29 -- Agra News: महिला से दुराचार समेत अन्य आरोप में आरोपित शिवम सक्सेना निवासी जगदीशपुरा को राहत मिल गई है। अदालत ने आरोपित द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत करने के आदेश दिए। वादी ने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज करा आरोप था कि उसका फोन खराब हो जाने पर उसने पत्नी का फोन प्रयोग किया। कॉल रिकॉर्डिंग से उसे ज्ञात हुआ कि उसकी पत्नी की किसी युवक से बात होती है। पूछने पर उसने बताया कि आरोपित से विगत ढाई साल से उसकी बात हो रही हैं। वादी के ऑफिस जाने पर वह घर आ जाता था। उसने डरा धमका कई बार उससे दुराचार किया। यह भी पढ़ें- वकील होना ऐसी हरकतों का लाइसेंस नहीं; महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को अग्रिम जमानत से इनकार अब तक वह उससे डेढ़ लाख रुपये भी ले चुका है। वादी की पत्नी द्वारा अपना मेडिकल कराने से इनकार करने एव...