आगरा, अगस्त 17 -- Agra News: कोतवाली क्षेत्र में दुकान से नकदी से भरी गुल्लक लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 13120 रुपये की नकदी, घटना में प्रयोग की गई बाइक एवं तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक गत दिनों सोरों कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान से नकदी से भरी गुल्लक लूटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि मामले में सटीक जानकारी पर पुलिस ने बरकुला रोड से आरोपी सचिन पुत्र राजपाल यादव निवासी चकूपुर सोरों, रोहित पुत्र रविकांत यादव निवासी नगला लाले सोरों, उसवीर पुत्र राजेन्द्र निवासी नगला लाले सोरों को र...