आगरा, अक्टूबर 23 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र में अहरोली गांव के दुकानदार को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए वांछित बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयोग किया गया तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक कारतूस व बाइक बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे किशोर न्याय बोर्ड भेजा है। पुलिस के मुताबिक गत गुरुवार की देर शाम अहरोली में परचून दुकानदार ललित कश्यप को बाइक सवार दो आरोपियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल युवक को जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद परिजन अन्यत्र ले गए थे। यह भी पढ़ें- Agra News: देर शाम परचून दुकानदार को बाइक सवारों ने गोली मारी, गंभीर मामले में पीड़ित की मां ने नामजद समेत दो आरोपियों के विरुद्ध कोतवा...