आगरा, अक्टूबर 6 -- Agra News: पटियाली। थाना क्षेत्र के नगला चक गांव में दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने नकदी, जेवर पार कर दिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजन दंग रह गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। मामले में पीड़ित की तहरीर दी गई है। पुलिस ने कार्रवई शुरू कर दी है。

घटना का विवरण नगला चक गांव निवासी श्यामलाल पुत्र छेदालाल के मुताबिक वह अपने घर में परिजनों के साथ आंगन में सो रहे थे। सुबह सभी लोग उठे तो दोनों कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्हें समझने में देर नहीं लगी कि चोरों ने उनके घर वारदात को अंजाम दिया है। चोर उनके घर में रखे करीब 15 हजार रुपये की नकदी और चांदी की पाजेब चोरी कर ले गए थे। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस न...