आगरा, अक्टूबर 29 -- Agra News: भाजपा ओबीसी मोर्चा की महानगर एवं जिला इकाई द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में संयुक्त रूप से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को जयपुर हाउस स्थित पार्टी कार्यालय पर वार्ता में महानगर अध्यक्ष बंटी बघेल एवं जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने कहा कि 30 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे कोठी मीना बाजार स्थित लौह पुरुष की प्रतिमा स्थल पर सैकड़ों दीपक लगाए जाएंगे। सबसे ऊंचे सरदार थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके व्यक्तित्व, राष्ट्रसेवा, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति समर्पण को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर की चर्चा यह भी पढ़ें- Garhwa News: भव्य तरीके से आयोजित होगा सरदार पटेल की जयंती समारोह यह भी पढ़ें- Sa...