आगरा, अक्टूबर 30 -- Agra News: भारत विकास परिषद संपर्क शाखा की ओर से स्वर्णिम दीपोत्सव का आयोजन सिकंदरा स्थित रिजॉर्ट में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान एवं लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया।अध्यक्ष पवन अग्रवाल एवं सचिव नितिन गुप्ता ने बताया कि दीपोत्सव का उद्देश्य परिषद परिवार के सदस्यों को एक साथ लाकर दीपावली की खुशियां साझा करना और आपसी मेलजोल को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ हंसी-ठिठोली करते हुए त्योहार का भरपूर आनंद लिया। दीपोत्सव के दौरान बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक क...