Agra News: दीपावली महोत्सव में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
आगरा, नवम्बर 6 -- Agra News: ब्रह्म शिक्षा केंद्र, जयपुर हाउस में दीपावली महोत्सव मनाया गया। बच्चों ने विद्यालय परिसर में आकर्षक रंगोलियां सजाईं और दीपावली पर्व के महत्व को दर्शाती मनमोहक पेंटिंग बनाईं। विद्यालय का वातावरण रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया। बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, दीपावली के महत्व पर आधारित चित्रों के माध्यम से प्रकाश, खुशहाली और सद्भाव का संदेश दिया। अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं संयोजक सुनील कुमार जैन ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए पर्व के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: न्यू डीपीएस में छात्र-छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.