आगरा, सितम्बर 1 -- Agra News: श्री वराह जनसेवा दिव्यांग समिति के पदाधिकारियों ने 80 प्रतिशत एवं इससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों की सत्र 2026-27 की प्रथम तिमाही पेंशन की धनराशि शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय व पदाधिकारियों ने इस संबंध में दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रोहित कुमार को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि 80 प्रतिशत एवं इससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों की सत्र 2026-27 की प्रथम तिमाही पेंशन की धनराशि प्रेषण प्रक्रिया में तकनीकी बदलाव के कारण अभी तक उनके खातों में हस्तांतरित नहीं हो सकी है। जबकि अन्य दिव्यांगजनों की प्रथम तिमाही पेंशन की धनराशि जुलाई 2026 में उपलब्ध कराई जा चुकी है। कासगंज में लगभग 1700 दिव्यांगजन 80 प्रतिशत एवं इससे अधिक...