Agra News: दिनदहाड़े हरे पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग की टीम पहुंची
आगरा, अक्टूबर 23 -- Agra News: इरादतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा में दिनदहाड़े हरे-भरे पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल हुआ है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। स्थानीय किसान छीतर सिंह ने पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण के कड़े नियमों वाले क्षेत्र में खुलेआम पेड़ों की कटाई वन विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंच कर जांच कर रिपोर्ट तैयार की है। जिसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.