आगरा, जुलाई 20 -- Agra News: दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य आरोप में पति, सास समेत तीन ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक विक्रम ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश थानाध्यक्ष शमसाबाद को दिए हैं। वादी प्रीति ने अधिवक्ता दिनेश सिंह धाकरे के माध्यम से अदालत में मुकदमा दर्ज कराने के बाबत प्रार्थना दिया था। बताया था कि दहेज से संतुष्ट नहीं होने के कारण पति प्रदीप, सास, देवर उसको प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने 30 मार्च की सुबह लात-घूंसे डंडे से पीटी और पति ने उस पर तमंचे से फायर किया। फायर मिस हो जाने के कारण उसकी जान बची। सूचना पर पहुंचे उसके पिता के साथ भी धक्का-मुक्की की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...