आगरा, सितम्बर 18 -- Agra News: गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं सेठ श्री किशन बिहारी लाल जैन धर्मशाला में चल रहे दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म भक्तिभाव के साथ मनाया गया। प्रातःकाल धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने विधानपूर्वक उत्तम आर्जव धर्म की विशेष पूजन एवं धार्मिक विधान में भाग लिया। मंदिर परिसर धार्मिक वातावरण से सराबोर रहा। रात्रि में श्रीजी की भव्य आरती की गई। बच्चों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। आगामी दिनों में भी धार्मिक अनुष्ठानों, पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: छल-कपट व आडंबर छोड़ निष्कपट व्यवहार को अपनाएं मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि चौथे दिन उत्तम...