Agra News: दवा लेने गई युवती नहीं लौटी घर, पुलिस तलाश में जुटी
आगरा, अक्टूबर 6 -- Agra News: गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के एक गांव से घर से दवा लेने की कहकर गई युवती घर नहीं लौटी है। मामले में पीड़ित पिता ने थाना में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट में पिता ने बताया है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी दो दिन से बुखार से पीड़ित थी। गत चार अक्तूबर को दोपहर एक बजे घर से दवा लेने की कहकर निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर हुलिया के आधार पर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.