Agra News: दरगाह बाबा कमाल खां का सालाना उर्स शुरू
आगरा, अक्टूबर 1 -- Agra News: जगनेर रोड स्थित हजरत बाबा कमाल खां की दरगाह के सालाना उर्स का बुधवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर उर्स का विधिवत उद्घाटन किया। उर्स को लेकर दरगाह को फूल-मालाओं और आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया। सुबह से ही यहां अकीदतमंदों और जायरीनों का तांता लगा रहा, जो देर रात तक अनवरत चलता रहा। इसके बाद चादरपोशी का सिलसिला शुरू हुआ और श्रद्धालुओं ने हार-फूल और तबर्रुक पेश किए। फातिहा ख्वानी के बाद मुल्क में भाईचारे और खुशहाली की सामूहिक दुआ की गईं। इस दौरान जगह-जगह भंडारों का भी आयोजन हुआ। जगनेर रोड स्थित यह परिसर ताजनगरी की साझा संस्कृति और भाईचारे का अनूठा केंद्र है। उर्स के मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष भोला ठाकुर, उपाध्यक्ष राकेश कुशवाह, मनोज नोतनानी, अजय गोस्वामी, पवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.