Agra News: दयालबाग में मनाया गया गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा
आगरा, अक्टूबर 18 -- Agra News: राधास्वामी मत के तीसरे संत सतगुरु परम गुरु महाराज साहब का रविवार को दयालबाग में पावन भंडारा मनाया गया। सुबह आरती से लेकर दूसरी शिफ्ट के भंडारे तक सत्संगियों ने कृषि सेवा में सहभागिता की। कुआं नंबर चार स्थित धान नर्सरी के खेतों में धान की कटाई के दौरान आरती कार्यक्रम हुआ। खेतों में दो विशेष पाठ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। 60 साल से ज्यादा उम्र के सत्संगियों ने भंडारा ग्राउंड पर धान की झड़ाई की सेवा की। धान की झड़ाई के साथ प्रीतिभोज का आयोजन हुआ। देश-विदेश से आए सतसंगियों की सहभागिता से पूरे आयोजन में श्रद्धा और सामूहिक सेवा का भाव दिखाई दिया। दोनों शिफ्टों में निर्धारित खेतों की ओर पधारते समय परम पूज्य गुरुमहाराज सतसंगी साहब प्रेमनगर स्थित वेंटेज पॉइंट पर विराजमान हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.