आगरा, अगस्त 26 -- Agra News: जनपद में आगामी त्यौहारों को द्रष्टिगत रखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी ओपी सिंह ने बुधवार को कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गंजडुंडवारा व सिढ़पुरा थाना का औचक निरीक्षण किया है। बुधवार को एसपी ओपी सिंह ने गंजडुंडवारा व सिढ़पुरा थाना के निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय अभिलेख, परिसर एवं पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का देखा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना क्षेत्र में अपराध की स्थिति की समीक्षा करते हुए चिन्हित अपराधियों के भौतिक सत्यापन, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा विभिन्न अभियानों में की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली गई। गंजडुण्डवारा व सिढ़पुरा थाना पर मिशन शक्ति केंद्र पर कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों को महिलाओं एवं बालिकाओं संबंधी ...