आगरा, सितम्बर 7 -- Agra News: जिले के निबंधन कार्यालय तीन दिन बाद सोमवार को खुले तो बैनामा कराने को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दफ्तरों में दनादन बैनामे हुए। जिले में करीब 700 बैनामे हुए, इनसे निबंधन विभाग को करीब तीन करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। तहसील सदर के पांच रजिस्ट्री कार्यालयों में पूरे दिन बैनामा कराने वालों की भीड़ लगी रही। हालांकि उमसभरी गर्मी में बैनामे के इंतजार में लोगों को दिक्कतें भी आई। इसी तरह बाह, फतेहाबाद, किरावली, खेरागढ़ और एत्मादपुर तहसील के उप निबंधक कार्यालयों पर भी बैनामे हुए। काफी संख्या में किसान पहुंचे थे। बता दें कि चार सितंबर को जन्माष्टमी, पांच को अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक न्यायिक कार्य से विरत रहे, छह को रविवार था। इस कारण बैनामे तीन दिन बाद हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...