आगरा, जुलाई 17 -- Agra News: जैतपुर के शाहपुर गुर्जर गांव के तालाब में मगरमच्छ को छह दिन बाद बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर लिया। शाहपुर गुर्जर गांव और परिषदीय स्कूल के पास के तालाब में 10 जुलाई को मगरमच्छ दिखा था। स्कूल आने जाने वाले बच्चों पर हमले की दहशत फैली हुई थी। जैतपुर के बीडीओ नीरज तिवारी ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए तीन दिन में तालाब खाली कराया। 14 जुलाई को मगरमच्छ को पकड़ने के लिए कीठम की रेस्क्यू टीम ने जाल लगाया था, कामयाबी न मिलने पर टीम लौट गई थी। जैतपुर रेंज की टीम तालाब पर डेरा डाले थी। यह भी पढ़ें- Bareily News: मंडनपुर गांव में मगरमच्छ दिखा बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे तालाब में मगरमच्छ दिखा तो ग्रामीणों की मदद से वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। करीब तीन घंटे में मगरमच्छ को रेस्क्...