Agra News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव
आगरा, जुलाई 13 -- Agra News: थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव टपरा में सोमवार सुबह तालाब में युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। वह जूता कारीगर था। रविवार शाम से लापता था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिंकू (21) पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी नगला आनंदी टपरा पेशे से जूता कारीगर था। परिजनों के अनुसार रिंकू रविवार शाम से लापता था। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। घरवाले काफी परेशान थे। सोमवार सुबह गांव की महिलाओं ने पास स्थित तालाब में एक शव उतराता देखा। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार शव मिलने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.