Agra News: तालाब और मंदिर के पास साफ सफाई की उठाई आवाज
आगरा, सितम्बर 11 -- Agra News: कस्बा के निकटवर्ती गांव गणेशपुर के मोहल्ला पश्चिम थोक में तालाब व गमादेवी मंदिर के निकट गंदगी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों व कस्बा के लोगों ने तालाब की सफाई व मंदिर के निकट स्थित गंदगी हटवाने की मांग की है। शुक्रवार को गांव गणेशपुर के रहने वाले मोहनलाल ने कहा कि शिवजी के पास करीब 10 बीघा में तालाब है। तालाब में जलकुंभी और अन्य घास उग आई हैं। जिसके कारण पशु और पक्षियों को पानी पीने को नहीं मिल रहा है। मोहल्ले के लोगों ने तालाब की सफाई के लिए कई बार प्रधान से संपर्क किया लेकिन प्रधान ने कोई भी सुनवाई न की। मंदिर के समीप गंदगी का अंबार रहता है। जिस कारण मंदिर में आने-जाने वालों को दिक्कतें हो रही हैं। तालाब में सफाई व मंदिर से गंदगी हटवाने की मांग करने वालों में प्रमुख रूप से रामनाथ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.