आगरा, सितम्बर 5 -- Agra News: तहसील सदर के पांच रजिस्ट्री दफ्तरों में शनिवार को बैनामे नहीं हुए। अधिवक्ताओं के न्यायिक एवं निबंधन कार्य से विरत रहने के कारण कामकाज ठप रहा। दूरदराज से आए पक्षकार मायूस होकर लौट गए। अधिवक्ता मुन्ना लाल यादव के निधन के चलते अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया था। तहसील सदर बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि अधिवक्ता मुन्ना लाल यादव का निधन तीन सितंबर को हुआ था। उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अधिवक्ताओं ने पांच सितंबर को न्यायिक एवं निबंधन कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...