Agra News: तहसील सदर में नहीं हुए बेनामे
आगरा, अगस्त 31 -- Agra News: सदर तहसील में कार्यरत अधिवक्ता पवन कुमार शर्मा के आकस्मिक निधन पर सोमवार को आगरा तहसीलदार बार एसोसिएशन, सदर तहसीलदार बार एसोसिएशन और आगरा दस्तावेज लेखक संघ ने सामूहिक शोक सभा आयोजित की। शोक के कारण अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने न्यायिक व निबंधन कार्य से विरत रहते हुए अपने चेंबर बंद रखे। रजिस्ट्री कार्यालय में पंजीकरण नहीं हुआ और न्यायालयों में मामलों की अगली सामान्य तिथि निर्धारित की गई। दूरदराज से आए लोगों को बिना रजिस्ट्री कराए लौटना पड़ा। शोक सभा में राजेंद्र कुलश्रेष्ठ, विजय कुमार कुलश्रेष्ठ, लाल बहादुर राजपूत, अरविंद कुमार दुबे, भगवान सिंह, ओम प्रकाश चौधरी, ललित अग्रवाल और लक्ष्मण रामबानी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.