आगरा, अगस्त 13 -- Agra News: तहसील सदर में अधिवक्ताओं के चैंबरों के पास सांप निकलने से अफरातफरी मच गई। बुधवार को सांप दिखा तो कई अधिवक्ता सीट छोड़कर बाहर निकल आए। वाइल्ड लाइफ की टीम भी पहुंची, लेकिन उसे सांप नहीं मिला। गुरुवार को सांप फिर दिखाई दिया और अधिवक्ता के चैंबर के बाहर नीम के पेड़ पर चढ़ गया। वहां से कई पेड़ों से गुजरते हुए पार्क में घुस गया। इस कारण अधिवक्ता कई घंटों तक परेशान रहे। आगरा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल बहादुर राजपूत और उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा ने बताया कि बुधवार की सुबह अधिवक्ताओं के चैंबरों के पास एक सांप दिखा था। वह कभी किसी के चैंबर में घुस गया तो कभी कहीं पर। वाइल्ड लाइफ की टीम भी बुलाई। टीम ने काफी देर तक सांप को तलाश, लेकिन वह नहीं मिला। गुरुवार को सांप फिर से दिखाई दिया और चैंबरों से होते हुए पेड़ों पर चढ़क...