आगरा, अक्टूबर 1 -- Agra News: तहसील सदर के पांच रजिस्ट्री दफ्तरों में गुरुवार को बैनामे नहीं हुए। इस कारण बैनामा कराने दूरदराज से आए लोग वापस लौट गए। राजस्व के मुकदमों में सुनवाई नहीं हो सकी और अगली तारीखें नियत कर दी गई। अधिवक्ता हसन मोहम्मद के निधन के चलते अधिवक्ता न्यायिक एवं निबंधन कार्य से विरत रहे। वहीं अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने बार के सभागार में शोकसभा कर दो मिनट का मौन रख साथी अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। तहसील सदर के पांच उप निबंधक कार्यालय में हर दिन करीब 380 बैनामा होते हैं। विभाग को करीब दो करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है। यह भी पढ़ें- Agra News: तहसील सदर में आज नहीं होंगे बैनामे तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि एसडीएम, एआईजी निबंधन, तहसीलदार, तहसीलदार न्यायिक समेत अन्य अधिकारियों की क...