Agra News: तहसीलों में गूंजा किसानों का ट्रैक्टर तिरंगा मार्च
आगरा, अगस्त 13 -- Agra News: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को जिले की तहसीलों में किसानों ने ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाला है। सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले, तिरंगे और किसान संगठन के झंडों के साथ किसानों ने प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। मार्च के बाद किसानों ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिया है। फतेहाबाद तहसील में जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया और तहसील अध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा के नेतृत्व में ट्रैक्टर मार्च शमसाबाद नगर से होते हुए तहसील परिसर पहुंचा। यहां तहसीलदार शेखर मिश्रा को ज्ञापन दिया। तहसील सदर में मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर और तहसील अध्यक्ष रणजीत सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों का ट्रैक्टर मार्च निकला। यह भी पढ़ें- गन्ना लेकर भाकियू ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, सौंपा ज्ञापन एसडीएम सदर को ज्ञापन दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.