आगरा, जुलाई 19 -- Agra News: 10वीं आगरा जिला योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। डॉली पब्लिक स्कूल में हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन शाम को हुए समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग मे डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल ओवरऑल विजेता बना। दूसरे स्थान पर गणेशराम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर और तृतीय स्थान पर क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज रहा। पुरुष वर्ग में डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल ओवरऑल विजेता बना। किड्स वनस्थली स्कूल दूसरे और एसपी क्लब तृतीय स्थान पर रहा। विजेता टीमों को वीरेंद्र कुमार मित्तल, केएम सिंघल, नितेश अग्रवाल, वीपी सिंह, देवेंद्र गोयल, प्रमोद पचौरी ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर छत्रपाल, निपुण सिंघल, परेश अग्रवाल, देवजीत घोष, राजेश कुलश्रेष्ठ, चंद्रप्रकाश, शाहतोष गौतम उपस्थित...