Agra News: डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी ने 53 रन से जीता मैच
आगरा, जुलाई 17 -- Agra News: डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर अंडर-12 आयुवर्ग में एसबीएस अकादमी व डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी के मध्य शुक्रवार को मैच खेला गया। टॉस अजीत सिंह अकादमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। श्रेष्ठ ने 95, आरव दिवाकर ने 28, नकुल ने 21 रन बनाए। एसबीएस अकादमी के लिए शिव तोमर व देव जुरैल ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीएस अकादमी की टीम 156 रन पर ऑलआउट हो गई। तनिष्क तोमर ने 35, लव बघेल 19 रन रन बनाए। डॉ. अजीत सिंह अकादमी के लिए कृष्णा ने 3, आरव ने 2 विकेट लिए। डॉ. अजीत सिंह अकादमी ने मैच 53 रन से जीत लिया। इस मौके पर कोच हरवीर सिंह बंटी, मैनेजर नवीन गौतम, शाहिद, लक्की मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.