Agra News: डीएम ने किया अशोक नगर सीएचसी का औचक निरीक्षण
आगरा, अक्टूबर 30 -- Agra News: शहर के अशोक नगर में स्थित सीएचसी का डीएम प्रणय सिंह ने औचक निरीक्षण किया है। शुक्रवार को सीएचसी के निरीक्षण के दौरान सीएचसी पर मौजूद रोगियों व तीमारदारों से संवाद कर उपचार के संबंध में जानकारी भी ली। उन्होंने रोगियों से पूंछा कि सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर किसी कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा पैसे तो नहीं मांगे जा रहे हैं। सीएचसी के चिकित्सकों से निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र पर दवाइयों की उपलब्धता, ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या तथा उनके उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। सीएचसी पर मौजूद चिकित्सकों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि रोगियों को शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक दवाइयों की उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.