आगरा, नवम्बर 26 -- Agra News: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जनपद के कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारतीय संविधान की शपथ ली गई। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रणय सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। एडीएम आलोक कुमार गुप्ता, एडीएम न्यायिक मंजूर अहमद व कलक्ट्रेट में तैनात अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। विकास भवन सभागार में डीडीओ सुभाष चंद्र ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। संविधान दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों का पालन करने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।नगर यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर दायित्व निभाएं अधिकारी : डीएम प...