Agra News: डिफेंस कॉलोनी में सोसाइटी ने लगाए 150 पौधे
आगरा, अगस्त 9 -- Agra News: डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से डिफेंस कॉलोनी में वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत 150 से अधिक पौधे लगाए गए। सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव सोई ने बताया कि सोसाइटी पिछले कई वर्षों से लगातार पौधरोपण कर रही है। पौधे लगाने के बाद ट्री-गार्ड लगाकर उनकी सुरक्षा की जाती है। खाद और पानी देकर नियमित देखभाल भी की जाती है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी चार वर्षों में 600 से अधिक पौधे लगा चुकी है। पौधरोपण अभियान में बंटी यादव, राज चौहान, ज्ञानेंद्र यादव, नीरज गौड़, सन्नी उपाध्याय, अमित दीक्षित, हरपाल और संदीप सोलंकी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.