आगरा, अक्टूबर 11 -- Agra News: आगरा रेल मंडल में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों एवं रेलवे कॉलोनियों में रविवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने को अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत रेलवे कर्मचारियों, ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ, पेंट्री एवं कैटरिंग स्टाफ, स्टेशन वेंडरों तथा ठेकेदारों के लिए जागरूकता सत्र एवं प्रशिक्षण गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया। अभियान में कर्मचारियों एवं वेंडरों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...