आगरा, अक्टूबर 5 -- Agra News: शाहगंज क्षेत्र में सब्जी का ठेला लगाने वाली महिला ने कुछ लोगों पर रोजाना 100 रुपये वसूली मांगने और विरोध करने पर उसके बेटे को पीटकर हाथ तोड़ने का आरोप लगाया है। प्रकाश नगर निवासी अंजली की तहरीर पर पुलिस ने अमित, अभि, छोटू, जीतू उर्फ जितेंद्र और नरेश को नामजद किया है। आरोप है कि आरोपी ठेला लगाने के बदले रोज 100 रुपये मांगते थे। रुपये नहीं देने पर ठेला फेंकने की धमकी देते और वाहनों से ग्राहकों को परेशान करते थे। 23 सितंबर की शाम आरोपियों ने अंजली के बेटे प्रवीन को शराब के ठेके के आगे पकड़ लिया। आरोप है कि गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई की। हाथ तोड़ दिया। इसके बाद एक सप्ताह में पांच हजार रुपये और ठेला लगाने के लिए हर सप्ताह 500 रुपये देने की धमकी दी। शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला न...