आगरा, अक्टूबर 6 -- Agra News: स्थानीय जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय अधिक भीड़ होने की वजह से सिंचाई विभाग एक लिपिक गिर गया और और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने अपना नाम 30 वर्षीय सुधीर कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी परतापुर सहावर बताया है। उसने बताया कि वह सिंचाई विभाग में बाबू है। जानकारी के बाद परिजन भी कासगंज आ गए। परिजनों ने बताया कि सुधीर मंगलवार की सुबह फर्रुखाबाद से आने वाली ट्रेन से ड्यूटी के लिए गए थे। कासगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में भीड़ होने के चलते उतरते समय पैर फिसल गया और उनका पैर ट्रेन की बोगी की सीढ़ी व प्लेटफार्म के बीच फंस गया, जिससे वह घायल हो गए। जीआरपी ने अन्य यात्रियों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद सुधीर को अन्यत्र रेफर किया गया है।

हि...