आगरा, नवम्बर 4 -- Agra News: जंक्शन रेलवे स्टेशन पर देर रात आई शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन में एक युवक का शव पड़ा मिला। प्वाइंट मैन की जानकारी पर मौके पर पहुंची जीआरपी थाना पुलिस ने मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया। शिनाख्त के अभाव में पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर सुरक्षित रखवा दिया है और हुलिया के आधार पर शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है। जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने बताया कि मंगलवार की रात स्थानीय जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन संख्या 55351 आकर रुकी। रात करीब एक बजे प्वाइंट मैन को ट्रेन के एक कोच में युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Agra News: रेल पटरी के किनारे मिला व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं इसकी जानकारी उसने जीआरपी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए और घटना स्...