Agra News: ट्रेन की चपेट में आकर डेढ दर्जन बकरी की मौत
आगरा, अगस्त 15 -- Agra News: कोतवाली क्षेत्र के गांव चिरोला में शुक्रवार की शाम करीब सवा छह बजे कासगंज-फर्रुखाबाद सवारी गाड़ी की चपेट में आकर डेढ दर्जन बकरी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन कासगंज से फर्रुखाबाद की ओर जा रही थी, जबकि चिरोला गांव के ग्रामीण अपनी बकरी रेल पटरी के किनारे चरा रहे थे। ट्रेन के गुजरने के दौरान काफी संख्या में बकरी पटरी पर पहुंच गईं, जिससे ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मानें तो इस घटना में गुल हसन पुत्र जरूर हसन की सात बकरी, नगीना पत्नी रहमत शाह की सात बकरी, बजरंग पुत्र अली खान की एक बकरी और तीन बकरी एक अन्य व्यक्ति की काल कलवित हुई हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: करंट की चपेट में आने से ग्रामीण मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.