Agra News: ट्रांसफार्मर से तेल क्वाइल चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज
आगरा, अगस्त 26 -- Agra News: सोरों कोतवाली क्षेत्र के सिरावली गांव में खेत पर नलकूप संचालन को रखे विद्युत ट्रांसफार्मर से चोर तेल व क्वाइल चोरी कर ले गए। इस मामले में खेत स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट में देवेंद्र सिंह पुत्र सोहनपाल सिंह निवासी सिरावली ने बताया है कि खेत पर उसका निजी नलकूप है। यहां विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। गत 24 अगस्त की रात को अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर गिराकर तेल व क्वाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामलले में अज्ञात चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.