आगरा, अक्टूबर 15 -- Agra News: डॉ. मयंक शर्मा का चयन ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड, ब्रिस्बेन में आयोजित होने वाली वर्ल्ड सिक्सेस वर्ल्ड सिक्सेस एसिया पेसीफिक लेक्रौस चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया लैक्रोस के स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में हुआ है।अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम के साथ अपनी सेवाएं देने के लिए चयनित होकर डॉ. मयंक शर्मा ने आगरा की फिजियोथेरेपी बिरादरी को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि शहर के खेल चिकित्सा एवं स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए चयनित होने वाले आगरा के एकमात्र स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट हैं।टीम इंडिया के स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में डॉ. मयंक शर्मा खिलाड़ियों की चोटों की रोकथाम, खेल संबंधी चोटों के प्रबंधन, पुनर्वास, शारीरिक...