आगरा, जुलाई 4 -- Agra News: कोतवाली क्षेत्र के के मोहल्ला वनखंडी से एक बुजुर्ग को लापता हुए पांच दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। मामले में वृद्ध के परिवारीजनों ने थाना में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। तहरीर में वनखंडी निवासी कौशलेंद्र प्रताप सिंह पुत्र सत्यवीर सिंह सेंगर ने बताया है कि उसके पिता 70 वर्षीय सत्यवीर सिंह सेंगर पुत्र बंदे सिंह गत 28 जून की शाम को घर से टहलने की कहकर निकले थे लेकिन आज तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। इसकी वजह से परिजन परेशान हैं। परिवारीजनों ने बुजुर्ग को सकुशल बरामद करने क मांग की है। यह भी पढ़ें- Almora News: मुरादाबाद गए सोमेश्वर के बुजुर्ग लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...