आगरा, अगस्त 23 -- Agra News: निबोहरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली को लेकर जेन अल्फा ने मोर्चा खोला तो स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की बातें सुनीं। मांगों को एक माह में पूरा करने का आश्वासन दिया। तब जाकर धरना समाप्त हुआ। शुक्रवार से भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निबोहरा की बदहाल स्थिति को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार को जेन अल्फा ने भी मोर्चा संभाला। ग्रामीणों की शिकायत थी कि लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की इमारत जर्जर हो गई है। चिकित्सीय सामान खराब हो रहा है। डॉक्टर यहां आते नहीं हैं। पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।इसकी जानकारी होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ड...