आगरा, अक्टूबर 17 -- Agra News: तिरुपति (आंध्र प्रदेश) में हुई प्रथम जूनियर नेशनल डायमंड बॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश की विजेता टीम का हिस्सा रहे आगरा के खिलाड़ी अमन शर्मा और शिवम का शनिवार को जीआईसी में स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह ने विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर वीडी पाराशर, अनिल कुमार, संजीव यादव, दिलीप शर्मा, तरुण चतुर्वेदी, मोहित अरोड़ा, रागिनी जैन, दीक्षा निगम, अकुंश गुप्ता, अविनाश, राजेंद्र चौहान, योगिता सिंह आदि मौजूद रहे। सम्मान पाकर गदगद दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों, कोच और माता-पिता के मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...