Agra News: जुए के अड्डे पर छापा, 10 लोग गिरफ्तार
आगरा, जुलाई 29 -- Agra News: सदर पुलिस ने महावीर कालोनी नई बस्ती के एक मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 101850 रुपये, 10 मोबाइल, ताश के पत्ते बरामद किए हैं। आरोपितों की पहचान तुषार गुप्ता, राजा, मनदीप, दीपक सिकरवार, समीरुद्धीन, विशाल गोयल, सनी कन्नौजिया, जावेद, अजय गुप्ता, आमिर के रूप में हुई है। तुषार गुप्ता और राजा के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का भी सत्यापन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.