आगरा, अक्टूबर 2 -- Agra News: आगरा इंटर सोसायटी लीग में शुक्रवार को पहले मैच में अपर्णा प्रेम फाइटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन बनाए। कपिल सोलंकी ने 108 रन बनाए। जवाब में राधा रानी चैलेंजर्स की टीम 19.5 ओवर में 210 रन पर आउट हो गई। संकित यादव ने 70 रन बनाए। अपर्णा प्रेम ने मुकाबला 67 रनों से जीत लिया। दूसरे मुकाबले में एंथेला अवतार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए। अमन तायल ने 74 रन बनाए। जवाब में गणपति ग्लैडिएटर्स की टीम 17.4 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। एंथेला के लिए अंकित रावत ने 4 विकेट लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...