Agra News: जीजीआईसी नैनाना जाट बना तीनों वर्गों में विजेता
आगरा, सितम्बर 24 -- Agra News: जनपदीय माध्यमिक बालिका योगासन प्रतियोगिता गुरुवार को श्री रामचंद्र सराफ गर्ल्स इंटर कॉलेज की ओर से सचदेवा मिलेनियम स्कूल शास्त्रीपुरम में हुई। प्रतियोगिता में छह विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन सचदेवा मिलेनियम स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र सचदेवा ने किया। प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक, रिदमिक, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर और टीम चैंपियनशिप के मुकाबले हुए। अंडर-14 आयुवर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनाना जाट विजेता, सेंट विंसेंट हायर सेकेंडरी स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-17 आयुवर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनाना जाट विजेता और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगंज उपविजेता रहा। अंडर-19 आयुवर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनाना जाट विजेता और राजकीय हाईस्कूल बल्हेरा उपविजेता रहा। यह भी पढ़ें- य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.