Agra News: जीआरपी ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल चोरी की वारदात खोली
आगरा, अगस्त 19 -- Agra News: जीआरपी आगरा कैंट ने मोबाइल चोरी का मामला 24 घंटे में सुलझा लिया। इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि 18 अगस्त को चेकिंग के दौरान राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से स्टेशन से 24 घंटे पहले ही चोरी हुआ मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकुमार पुत्र पीतम निवासी थाना फरह, मथुरा बताया। उसने बताया कि वह स्टेशनों व ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल व कीमती सामान चोरी कर अपना जीपनयापन करता है। जीआरपी ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.