आगरा, अगस्त 8 -- Agra News: स्थानीय जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर से शुक्रवार को लापता हुए कांवड़ियों के चार बच्चों को जीआरपी की टीम ने सकुशल बरामद किया है। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टीम ने बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अपने खोए हुए बच्चों को सकुशल पाकर कांवड़िए खुश नजर आए। स्थानीय जंक्शन रेलवे स्टेशन पर थानाध्यक्ष जीआरपी कोमल कुंतल के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी कांवड़िए पवन सैनी पुत्र मुकेश निवासी मोहल्ला गोपालगंज जगिना गेट थाना मथुरा गेट भरतपुर राजस्थान, सुमित पुत्र गौरीशंकर ने बताया कि वह भरतपुर से सोंरो के लिये कांवड़ लेने आये थे, उनके साथ एक चार पहिया गाड़ी है। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 45 बच्चों को बचाया वह स्टेशन परिसर में गाड़ी रोककर कुछ देर के लिए ठहरे, तभी उनके बच्चे 15 वर्षीय जोगेन...