Agra News: जीआरपी ने युवक बरामद कर परिजनों को सौंपा
आगरा, अगस्त 21 -- Agra News: स्थानीय जंक्शन रेलवे स्टेशन के थाना जीआरपी में दर्ज एक युवक की गुमशुदगी के मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित युवक को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने बताया कि गत गुरुवार को थाना जीआरपी कासगंज पर रामबाबू पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी सराय अहमद खां थाना मारहरा जिला एटा ने अपने पुत्र सुरेश कुमार के ट्रेन से मारहरा से कासगंज के लिए बैठने और घर नहीं पहुंचने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और सुरेश को एटा रोड स्थित कुरामई गांव से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में सुरेश ने बताया कि वह लेंटर डालने का काम करता है। उसके पास फोन नहीं है, वह गांव कुरामई में अशोक के घर लेंटर डलवा रहा था, रात होने की वजह से वहीं रुक गया और घर पर सूचना नहीं दे सका।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.