आगरा, अगस्त 8 -- Agra News: जीआरपी पुलिस ने लखनऊ-कासगंज पैसेंजर में गुम हुआ मोबाइल फोन महिला यात्री को सौंप दिया है। शनिवार को कासगंज के जीआपी थाना प्रभारी कोमल कुंतल ने बताया कि अलीगढ़ के दादौं क्षेत्र की रहने वाले संगीता कंपिल रोड रेलवे स्टेशन से लखनऊ-कासगंज पैंसेजर में कासगंज आने के लिए ट्रेन में यात्रा कर रहीं थी। इसी दौरान ट्रेन में उनका मोबाइल फोन छूट गया। संगीता ने इस मामले की सूचना जीआरपी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस के माध्यम से खोज लिया। पुलिस ने संगीता को थाना पर बुलाकर सत्यापन के बाद शनिवार को मोबाइल फोन उन्हें सुपुर्द कर दिया। महिला यात्री गुम हुआ फोन मिलने के बाद खुश नजर आई। फोन बरामद करने वाली टीम में आरक्षी विवेक कुमार, जीतू कुमार और महिला आरक्षी स्वाति की अहम भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...